प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सरोजनी नायडू मार्ग पर अर्बन मार्केट बनाने का राजस्व परिषद ने आपत्ति जताई है। राजस्व परिषद के निबंधक कृष्ण कुमार ने ऐतिहासिक भवन की सुरक्षा के सिलसिले में नगर आयुक्त सीलम साईं तेजा को पत्र भेजा है। निबंधक ने पत्र में लिखा है कि राजस्व परिषद में राजस्व व स्टांप से जुड़े वादों की नियमित सुनवाई होती है। यहां पांच वरिष्ठ आईएएस अधिकारी तैनात हैं। पूरे प्रदेश के अधिवक्ता और वादकारी आते हैं। ऐसे में परिसर के बाहर मार्केट के संचालन से अप्रिय घटना होने की संभावना बनी रहेगी। अगले कुछ साल में 200 वर्ष पूरे करने वाले राजस्व परिषद भवन के सामने मार्केट विपरीत प्रभाव डालेगा। निबंधक ने लिखा है कि सरोजनी नायडू मार्ग उच्च न्यायालय, कुम्भ के लिए यह महत्वपूर्ण मार्ग है। ऐतिहासक भवन के सामने मार्केट का प्रस्त...