रुद्रपुर, फरवरी 9 -- रुद्रपुर, संवाददाता। अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के कार्यों की समीक्षा को लेकर सोमवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने की। इसमें ट्रांजिट कैंप, रामपुरा और खेड़ा क्षेत्र के चिकित्सक, एएनएम और स्टाफ नर्स मौजूद रहे। बैठक के दौरान डॉ. संजीव सरना ने टीकाकरण, नॉन कम्युनिकेबल डिजीज स्क्रीनिंग और गर्भवती महिलाओं की देखभाल से जुड़े कार्यों की पीपीटी के माध्यम से विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने सभी अर्बन पीएचसी से संबंधित स्वास्थ्य इंडिकेटर को शत-प्रतिशत पूरा करने पर जोर दिया। डॉ. केके अग्रवाल ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन अर्बन पीएचसी ने तय लक्ष्यों को पूरा नहीं किया जाएगा, वहां के संबंधित स्टाफ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसमें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.