देहरादून, फरवरी 23 -- देहरादून। अर्बन कोऑपरेटिव बैंक देहरादून के बाहर सोमवार को खाताधारकों ने धरना प्रदर्शन किया। यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि आरबीआई ने लेनदेन में गड़बड़ी पकड़े जाने पर बैंक को छह माह के लिए बंद कर दिया गया है। मुकेश शर्मा ने कहा कि निकासी नहीं हो पाने के कारण सभी को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान अचिन गुप्ता, रजत अग्रवाल, नरेंद्र बत्रा, भानु प्रकाश, जितेंद्र कोटनाला आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...