जौनपुर, फरवरी 10 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रवादी सहस्त्रबाहु मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजितेश जायसवाल ने नगर निवासी और नगर पालिका परिषद के सभासद अर्पित जायसवाल को संगठन का पूर्वांचल प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ खरे उतरने का प्रयास करेंगे। समाज को सकारात्मक और बेहतर दिशा देने के लिए वे पूरी ऊर्जा और प्राण-प्रण से कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। अर्पित जायसवाल की नियुक्ति की सूचना मिलते ही उनके पुराना चौक स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। समर्थक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.