कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से संडे क्रिकेट लीग में रविवार को तीन मुकाबले खेले गए। पहले मैच में ब्लू वारियर्स ने क्रेजी रेंजर्स को तीन विकेट से हराया। दूसरे मैच में बीसीए लीजेंड्स ने डैम चार्जर्स को दस विकेट से पराजित किया। तीसरे मैच में नाइट स्कैचर्स ने कलावती सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराया। श्याम नगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मैच में क्रेजी रेंजर्स की टीम 27.3 ओवर में 107 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से आयुष ने 40 रन, मोहिब अंसारी ने 27 रन बनाए। गेंदबाजी में त्रिभुवन दीक्षित व इंद्रभूषण ने तीन-तीन, राम सिंह ने दो व नवनीत सिंह ने एक खिलाड़ी को आउट किया। जवाब में ब्लू वारियर्स ने 14 ओवर में सात विकेट पर 108 रन बनाए। टीम की ओर से राहुल तिवारी ने 66 रन व त्रिभुवन दीक्षित ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में चा...