मधुबनी, जनवरी 31 -- लदनियां। प्रखंड स्थित खाजेडीह हाईस्कूल खेल मैदान परिसर का निरीक्षण प्रखंड मनरेगा पदाधिकारी रंजीत कुमार मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि इस अर्धनिर्मित खेल मैदान का जीर्णोद्धार कार्य पंचायत की मनरेगा योजना से करना है। इसकी शुरुआत कर दी गई है। उन्होंने मैदान की वर्तमान हालत पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। स्टेडियम निर्माण कार्य शुरू करने की दिशा में मनरेगा के बढ़े कदम से खेल प्रेमियों में उत्साह है। स्टेडियम निर्माण से खेल प्रेमियों को सुविधा होगी। सुबह - शाम सैर करने वाले लोगों को इसका लाभ मिल सकेगा। कहा कि राज्य सरकार ने खेल मैदान की हालत को सुधारने के लिए नई योजना लाई है, जो ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों को शारीरिक रूप से मजबूत करेगी। युवाओं को शारीरिक रूप से दक्ष बनाने के लिए सरकार द्वारा लाई गई नई योजना मनरेगा में समाहित है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.