कौशाम्बी, मई 24 -- थाने के काजू गांव निवासी अवधेश दुबे पुत्र धर्मनारायण ने बताया कि वह मनौरी-भरवारी मार्ग अपने मकान का निर्माण करा रहा है। शनिवार सुबह वह अपने निर्माणाधीन मकान देखने के लिए गए थे। इसी दौरान देखा कि शुक्रवार रात में उसकी सरिया कोई काट ले गया। छानबीन के दौरान सुराग लगा कि गांव का ही एक युवक अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी सरिया काट ले गया। जानकारी मिलने के बाद अवधेश युवक के घर उलाहना देने के लिए पहुंचा। आरोप है कि युवक ने परिजनों के साथ मिलकर गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देने लगा। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...