लोहरदगा, जनवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बदला पंचायत के बक्सीडीपा स्थित जंगल के समीप मैदान में अर्धनिर्मित इको पार्क संचालन और जंगल के रक्षा को लेकर रविवार को एक बैठक आहूत किया गया। इसकी अध्यक्षता उप मुखिया दीपक उरांव ने की। इसमें 12 पड़हा नेतृत्व में ग्रामीणों भी उपस्थित हुए। इस दौरान बक्सीडीपा में बन रहे इको पार्क प्रबंधन और वनों की सुरक्षा के लिए समिति का गठन किया गया। इससे पूर्व ग्रामीणों के सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव किया गया। जिसमें इको पार्क प्रबंधन संचालन समिति का गठन करने के उद्देश्य से अध्यक्ष पद के लिए करमचन्द उरांव और उपाध्यक्ष पद पर नीलम आशा का नाम ग्रामीणों द्वारा सर्वसम्मति से चयन किया गया। साथ ही ग्रामीणों द्वारा बैठक में संचालन समिति का नाम एक स्वर में इको पार्क...