मोतिहारी, फरवरी 16 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई रघुनाथपुर वार्ड संख्या 29 में की गई, जहां एक अर्धनिर्मित मकान के शौचालय की टंकी में शराब छुपाकर रखी गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर थानाध्यक्ष अलका सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर 29 स्थित एक मकान में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण किया गया है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने तत्काल उक्त स्थल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने शौचालय की टंकी से 275 बोतल विदेशी शराब बरामद की। पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा। मामले में थानाध्यक्ष अलका सिंह ने बताया कि बरामद शराब रघुनाथपुर निवासी विशाल सहनी की बताई जा रही है, जि...