कौशाम्बी, दिसम्बर 13 -- सिराथू हिन्दुस्तान संवाद। परिषदीय विद्यालयों में पिछले चार दिनों से अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। शनिवार को कड़ा ब्लॉक के सौरई बुजुर्ग गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में चल रही अर्द्धवार्षिक परीक्षा का खंड शिक्षा अधिकारी कड़ा नीरज उमराव ने जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बीईओ ने छात्रों द्वारा बनाए गए चित्रों को देखा और उनकी सराहना किया। छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने और पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया। बीईओ ने कहा कि यदि छात्र लगन और मेहनत से पढ़ाई करेंगे तो भविष्य में आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और जनप्रतिनिधि बनकर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय साहू द्वारा विद्य...