खगडि़या, फरवरी 11 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि नगर पंचायत परबत्ता स्थित अगुवानी महेशखूंट मुख्य सड़क स्थित अर्द्धनिर्मित नाला में एक बाइक सवार बुधवार को अनियत्रित होकर गिर गया। घायल युवक परबत्ता गांव निवासी चंदन कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए युवक क़ो नाला से निकालकर उसे इलाज के लिये सीएचसी परबत्ता भेज दिया। इधर डॉ राजीव कुमार ने बताया की घायल का प्राथमिक उपचार बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...