पलामू, मार्च 18 -- मेदिनीनगर। शहर थाना क्षेत्र बैरिया मोहल्ला किराए के मकान में रहने वाली महिला राधिका देवी की बैरिया भुइयां टोली में अर्द्धनिर्मित मकान में रखे गए छड़, स्टेबलाइजर एवं पंखा की चोरी कर ली गई है। शहर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। महिला के आवेदन के अनुसार 14 मार्च को सफाई करते हुए एक बंडल छड़, दो स्टेबलाइजर, पांच तगाड़ी, दो गईता रखे थे। 16 मार्च के सुबह में घर में जाने पर पाया कि अर्ध निर्मित मकान का खिड़की तोड़ते हुए घर में रखे उक्त सामान की चोरी कर ली गई है। उन्होंने आसपास खोजने का हर संभव प्रयास किया पर कहीं कुछ पता नहीं चला तो पश्चात उन्होंने सोमवार को शहर थाना में आवेदन देते हुए मामला दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.