एटा, फरवरी 11 -- उत्तर प्रदेश सरकार के 2025-26 के बजट को लेकर कार्यक्रम जीटी रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश के स्वर्णिम भविष्य का संकल्प को 9.12 लाख करोड़ का यह ऐतिहासिक बजट है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह बजट 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र को चरितार्थ करते हुए यूपी को वन ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने प्रस्तुत किया यह बजट समावेशी विकास और भविष्य की तकनीक के बीच एक बेहतरीन संतुलन है। कार्यक्रम में बड़ी तादात में भाजपा जिला कार्यकारिणी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...