हाजीपुर, फरवरी 2 -- महुआ । एक संवाददाता केंद्रीय आम बजट अर्थव्यवस्था को मजबूत कर सभी वर्गों को लाभ देने वाली है। इस बजट से व्यापारियों, किसानों, मजदूरों सहित सभी को लाभ मिलेगा। यह बातें रविवार को यहां बजट को सुनने के बाद अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कहीं। बजट सुनने के लिए यहां विष्णु चौक स्थित एक सभा भवन में कार्यक्रम आयोजित की गई थी। जिसमें भाजपा और एनडीए घटक दलों के कार्यकर्ता के साथ उसमें मंत्री लखेन्द्र कुमार रोशन भी मौजूद थे। मंत्री ने कहा कि उद्योग, मत्स्य पालन अनुदान, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों में बजट काफी सराहनीय है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के 80वां बजट में स्वयं से 9वीं बार बजट पेश किया, जो मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि यह बजट बिहार के अर्थव्यवस्था को सुदृढ़...