अलीगढ़, जनवरी 12 -- अलीगढ़। युवा सीए नैय्या सचदेवा युवाओं को चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। मूलरूप से अमृतसर निवासी की अलीगढ़ निवासी सीए यश वार्ष्णेय से हुई। सीए के क्षेत्र में वह कई मंचों पर अवार्ड पा चुकी हैं। उन्होंने युवा दिवस पर युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि आज का युवा, खासकर पेशेवर क्षेत्र का युवा, सिर्फ अपना करियर नहीं बना रहा, बल्कि वह देश के भविष्य को भी आकार दे रहा है। एक चार्टर्ड अकाउंटेंट होने के नाते हम देश की वित्तीय सेहत के सबसे बड़े प्रहरी हैं। हमारे कंधों पर कॉर्पोरेट जगत में पारदर्शिता और ईमानदारी बनाए रखने की बड़ी ज़िम्मेदारी है। हमारी प्राथमिकता केवल लाभ नहीं, बल्कि नैतिकता के साथ व्यवसाय करना होना चाहिए। किसी भी अर्थव्यवस्था की मज़बूती उसकी ईमानदारी पर निर्भर करती है, और हम सीए उस ईमानदारी को सुनिश्...