इटावा औरैया, फरवरी 9 -- इटावा, संवाददाता। लायन्स क्लब भरथना की ओर से रविवार को कृष्णा गार्डन पर अर्थराइटिस जागरूकता शिविर हुआ। शाम 4 से 7 बजे तक चले इस शिविर में नगर व आसपास क्षेत्र के करीब एक सैकड़ा लोगों ने भाग लिया। शिविर में मुख्य वक्ता डॉ. सौरभ चावला ने जोड़ों के दर्द, अर्थराइटिस के कारण, बचाव तथा आधुनिक उपचार पद्धतियों पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समय पर पहचान और सही जीवनशैली अपनाकर अर्थराइटिस की समस्या को काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को निशुल्क परामर्श के साथ फिजियोथेरेपी कार्यशाला का भी लाभ दिया गया। कृष्णा पैथोलॉजी भरथना की ओर से मरीजों के बीपी, शुगर एवं खून सहित विभिन्न जांचें निशुल्क की गईं, जिससे लोगों को अपनी स्वास्थ्य स्थिति जानने का अवसर मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...