राउरकेला, फरवरी 13 -- भारतीय क्रिकेट टीम के लिए जहां गुरुवार 12 फरवरी की शाम सुहानी रही, वहीं भारतीय हॉकी टीम के लिए बृहस्पतिवार की शाम दुखद रही। इसके पीछे का कारण ये है कि भारतीय क्रिकेट टीम ने बड़ी जीत टी20 विश्व कप मैच में दर्ज की, जबकि हॉकी टीम को एफआईएच मेंस प्रो लीग के मैच में करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। भारतीय हॉकी टीम को एफआईएच प्रो लीग के मैच में राउरकेला चरण में अर्जेंटीना से 0-8 से हार का सामना करना पड़ा। अर्जेंटीना के लिए टॉमस डोमेने ने अकेले चार गोल दागे। डोमेन ने मैच के 15वें, 20वें, 26वें और 60वें मिनट में अर्जेंटीना के लिए गोल दागे। उनके अलावा टॉमस रुइज ने 14वें मिनट, लुसियो मेंडेज ने 22वें मिनट, इग्नासियो इबारा ने 25वें मिनट और निकोलस डेला टोरे ने मैच के 30वें मिनट गोल किए और अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाने में अहम भूम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.