गिरडीह, सितम्बर 17 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय विधानसभा के समाजसेवी अर्जुन बैठा की तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके बाद उनके परिजनों ने उनको रांची के एक अस्पताल में भर्ती करवाया है। वर्तमान समय में समाजसेवी का इलाज रांची में जारी है। जानकारी के अनुसार अर्जुन बैठा कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थे। सोमवार को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसके बाद उनके परिजन उन्हें इलाज के लिए धनबाद लेकर पहुंचे। पुनः उन्हें मंगलवार को बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया गया है। इधर सोशल मीडिया पर अर्जुन बैठा की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर उनके शुभचिंतक चिंतित हैं। कई लोगों ने उनकी स्वास्थ्य की जानकारी उनके परिजनों से ली। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.