हरदोई, फरवरी 20 -- हरदोई/संडीला, संवाददाता। उत्तर प्रदेश की हरदोई जनपद के कछौना कोतवाली क्षेत्र में औद्योगिक एरिया में रेसों के पास हुए सड़क पर नील गाय के आने पर हादसे में अर्जुन पुरस्कार के विजेता मनोज सरकार घायल हो गए। उन्हें स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर डॉक्टर ने हालत नाजुक देखकर लखनऊ के लिए रेफर कर दिया। हालांकि उनके साथ मौजूद लोगों ने कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार भारतीय पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, उन्हें अर्जुन अवार्डी खिलाड़ी का अवार्ड मिला हुआ है। बताया गया है मनोज सरकार कार से अपने दो साथियों के साथ लखनऊ की ओर जा रहे थे। शुक्रवार सुबह रास्ते में हरदोई जनपद के कछौना कोतवाली क्षेत्र में औद्योगिक एरिया रेसौं के पास हरदोई लखनऊ नेशनल हाईवे 731 पर कार के सामने नील ...