वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी। छावनी परिषद एवं दीपिका कल्चरल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से शनिवार को साप्ताहिक वरुणा संध्या में अर्जुन कुमार ने वायलिन वादन किया। कैंटोनमेंट स्थित नेहरू पार्क में हुए आयोजन में उन्होंने तीन ताल में राग यमन में प्रस्तुति दी। पारंपरिक धुन के बाद भजन से समापन किया। तबला पर अभिनंदन मिश्रा ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...