नई दिल्ली, मार्च 21 -- बॉलीवुड के दिग्गज लेखक सलीम खान को विशेष सम्मान से नवाजा गया। इस मौके पर अवॉर्ड शो में मौजूद हर शख्स ने खड़े होकर सलीम खान को सम्मान दिया और उनके लिए तालियां बजाईं। तालियों की गूंज सुनकर सलीम खान भावुक हो गए। अवॉर्ड शो की मेजबानी कर रहे अर्जुन कपूर ने सलीम खान के पैर छुए और उनका आशीर्वाद लिया। वहीं अभिषेक बच्चन ने सलीम खान को गले लगाया।सलीम खान और अर्जुन कपूर का रिश्ता न्यूज18 शोशा रील अवॉर्ड्स में अर्जुन कपूर का सलीम खान के पैर छुना इसलिए बड़ी बात है क्योंकि जब अर्जुन ने मलाइका को डेट करना शुरू किया था तब खान परिवार के साथ उनके रिश्ते कथित तौर पर बिगड़ गए थे। पहले अर्जुन कपूर का सलीम खान और उनके परिवार, खासकर सलमान खान के साथ बहुत करीबी रिश्ता है। सलमान खान ने ही अर्जुन को उनका शुरुआती दिनों में गाइड किया था। हालांकि,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.