कानपुर, फरवरी 6 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सेठ आनंद राम जैपुरिया स्कूल, कैंट की वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन सात फरवरी, शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन अवार्डी व ओलंपियन मुक्केबाज कैप्टन सतीश कुमार हिस्सा लेंगे। जैपुरिया स्कूल के शारीरिक शिक्षक और बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी अधिकारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने यह जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...