कानपुर, फरवरी 8 -- कानपुर। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल में 42वां वार्षिक खेल दिवस भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित कैप्टन सतीश कुमार उपस्थित थे जो भारत के प्रथम मुक्केबाज हैं जिन्होंने सुपर हैवीवेट वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने विद्यार्थियों को दृढ़ संकल्प, समर्पण और उत्कृष्ट जीवन कौशल की शिक्षा दी। इस अवसर पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें 50 मीटर, 80 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, बाधा दौड़, रिले एवं ऊंची कूद शामिल थीं। साथ ही फाइव एलिमेंट्स डांस, योग ड्रिल, क्लैप ड्रिल, फ्लैग ड्रिल, विबग्योर, एरोबिक ड्रिल, बॉल ड्रिल तथा शक्तिशाली कराटे प्रदर्शन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी अधिकारी वीरेंद्र त्रिपाठी ने ...