बागपत, फरवरी 2 -- बागपत। शहर की अर्जुनपुरम कॉलोनी में पुराने बिजली मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर हंगामा हो गया। बिजली विभाग की टीम द्वारा बिना पूर्व सूचना के जबरन मीटर बदले जाने से स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए। आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं की सहमति के बिना पुराने मीटर उतारकर नए स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। महिलाएं-पुरुष मौके पर पहुंच गए और जेई जेपी यादव, एसडीओ दुर्गेश कुमार को खरी-खोटी सुनाई। लोगों का कहना है स्मार्ट मीटर लगाने की आवश्यकता नहीं है। उनके पुराने मीटर सही कार्य कर रहे हैं। विरोध के दौरान कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और तूल पकड़ गया। लोगों ने मांग की कि उपभोक्ताओं की सहमति के बिना स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। विभागीय अधिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.