शाहजहांपुर, फरवरी 15 -- जलालाबाद। प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल की सहमति से संगठन की जलालाबाद इकाई में अर्जित गुप्ता सोनू को नगर अध्यक्ष और हिमांशु सेठ को महामंत्री मनोनीत किया गया है। यह घोषणा संगठन पदाधिकारियों की बैठक में की गई। सौमित्र गुप्ता ने बताया कि दोनों पदाधिकारी लंबे समय से व्यापारी हितों के लिए सक्रिय रहे हैं। उनकी निष्ठा और सक्रियता को देखते हुए नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उम्मीद जताई गई कि वे व्यापारियों की समस्याओं को उठाने और संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे। मनोयन पर प्रांतीय मंत्री अनूप गुप्ता, जिला वरिष्ठ महामंत्री सुशील गुप्ता, महानगर अध्यक्ष मो. सलाउद्दीन अख्तर, जिला कोषाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष सैयद अनवर मियां, संजीव गुप्ता, मो. शाहिद और गोपाल सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारियों ने खुशी जताई।

हिंदी हिन्...