सहारनपुर, फरवरी 3 -- केएल जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 12 के छात्रों के सम्मान में मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र अर्जुन को मिस्टर और वंशिका को मिस फेयरवेल चुना गया। कॉलेज प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 11 के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। इस दौरान प्रबंधक दीपकराज सिंघल और प्रधानाचार्य राजकुमार ने छात्रों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन संजय धीमान, शगुन और अभय ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...