पूर्णिया, फरवरी 3 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अर्जक संघ का 14 वां प्रतिनिधि सम्मेलन अम्बेडकर मिशन पब्लिक स्कूल सरोचिया गढ़बनैली में आयोजित किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी दीपक पासवान की देखरेख में जिला समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से जिला अध्यक्ष पद पर सियाराम महतो,जिला मंत्री अभिषेक कुमार, सहायक जिला मंत्री परमानंद महतो, कोषाध्यक्ष उमाकांत साह को बनाया गया, जबकि जिला समिति सदस्य पूरन लाल महतो,अशोक कुमार मंडल,ई रघुनंदन कामती, सुरेन्द्र कुमार यादव,डा रामशरण मेहता, रमाशंकर शर्मा, रत्नेश कुमार,ई सौरभ कुमार, अर्जुन प्रसाद सिंह को मनोनीत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...