कानपुर, दिसम्बर 18 -- कानपुर। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से चल रही वुमेंस टैलेंट हंट क्रिकेट लीग में गुरुवार को खेले गए मैच में केसीए रेड एकादश ने केसीए पिंक एकादश को 66 रन से हराया। केसीए रेड एकादश की ओर से निशा वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की तो कप्तान अर्चना देवी की घातक गेंदबाजी ने जीत दिलाई। चकेरी स्थित एचएएल मैदान पर खेले गए मुकाबले में केसीए रेड एकादश ने 30 ओवर में चार विकेट पर 151 रन बनाए। टीम की ओर से निशा वर्मा ने नाबाद 59 रन की शानदार पारी खेली। कप्तान अर्चना देवी ने 27 रन, शिवी सिंह ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में अनुपमा राजपूत व काशिश ने दो-दो विकेट लिया। जवाब में केसीए पिंक एकादश की पूरी टीम 26 ओवर में महज 85 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से निशा वर्मा ने 24 रन, शिवानी ने 16 रन व बबिता यादव ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्चना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.