प्रतापगढ़ - कुंडा, जुलाई 7 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर सोमवार को अर्चना एक्सप्रेस सहित चार ट्रेन विलंब से पहुंचीं। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि सोमवार को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली पीआरएल पैसेंजर 2 घंटे, देहरादून से वाराणसी कैंट जाने वाली जनता एक्सप्रेस करीब डेढ़ घंटे, जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस एक घंटे, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली पंजाब मेल करीब एक घंटे विलंब से जंक्शन पर पहुंची। ट्रेन के इंतजार में यात्री परेशान नजर आए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.