बिहारशरीफ, अप्रैल 3 -- अर्घ्य देकर लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रैक्टर पलटा, दो घायल इस्लामपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के इच्छोस मोड़ के पास गुरुवार को ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, कई अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य करते हुए ट्रैक्टर के नीचे फंसे लोगों को बाहर निकाला। सत्येन्द्र बिन्द ने बताया कि वे बुद्धदेव नगर स्थित सूर्यसरोवर से अर्घ्य देकर अन्य श्रद्धालुओं के साथ ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे, तभी इच्छोस मोड़ के पास चालक ने संतुलन खो दिया और ट्रैक्टर पलट गया। दुर्घटना में उनका पुत्र प्रकाश कुमार और उपेन्द्र बिन्द का पुत्र बिक्की कुमार गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। दोनों को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्रभारी डॉ. बाल्मीकि प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.