पूर्णिया, अक्टूबर 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अर्घ्य के दौरान दो किशोरों की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। तालाब में दोनों के डूबने से छठ घाट पर अफरा-तफरी मच गई। रिश्ते में दोनों ममेरे- फुफेरे भाई थे। घटना सहायक थाना के ततमा टोला छठ पोखर घाट की है। मृतकों की पहचान छठ पोखर पंचवटी कॉलोनी निवासी सत्यम कुमार (17) एवं शिवम कुमार (15) के रूप में हुई है। बताया जाता है सत्यम के घर से थोड़ी दूर पर ततमा टोला स्थित छठ घाट में उसके मामा का घर है, जहां उसकी मामी ने छठ व्रत कर रखा था। अपने परिवार के साथ सत्यम कुमार छठ पोखर घाट पर गया था। परिजनों का कहना था कि संध्याकालीन अर्घ्य के दौरान जैसे सत्यम का मेमेरा भाई शिवम ने फल से भरा सूप अपनी मां को देने के लिए बढ़ाया कि अचानक उसका पैर फिसल गया वह गहरे पानी में समाने लगा। इतना देखते ही सत्यम उसे बचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.