नई दिल्ली, जनवरी 12 -- हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के अर्की बाजार में पुराने बस स्टैंड क्षेत्र में हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। सोमवार तड़के करीब तीन बजे एक तीन मंज़िला आवासीय भवन में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी कि कुछ ही समय में पूरा भवन इसकी चपेट में आ गया और देखते ही देखते ढह गया। उस समय भवन के भीतर कई लोग सो रहे थे, जिन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल पाया। प्रशासन और अग्निशमन विभाग से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय भवन में कुल दस लोग मौजूद थे। ये सभी नेपाल के कर्णाली प्रदेश के सल्याण ज़िले से संबंध रखते थे और एक-दूसरे के रिश्तेदार थे। इनमें दो परिवार शामिल थे, जिनमें छोटे-छोटे बच्चे भी थे। आग और भवन गिरने के बाद सभी के मलबे में दबने की आशंका जताई गई। रेस्क्यू अभियान के दौरान एक घायल बच्च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.