बीकानेर, अक्टूबर 1 -- नवरात्रि का मौका था। शहर की गलियों में गरबा की धुन गूंज रही थी। रंग-बिरंगी रोशनी, सजावट और तालियों की लय पर थिरकते लोग। लेकिन इसी माहौल के बीच बेनीसर बाड़ी क्षेत्र में अचानक ऐसा बवाल मचा कि पूरा इलाका दहशत में आ गया। गरबा खेल रहीं युवतियों से छेड़छाड़ की घटना ने दो समुदायों को आमने-सामने ला दिया और देखते ही देखते उत्सव का रंग हिंसा और पत्थरबाजी से लाल हो गया। जानकारी के अनुसार रात करीब 10:30 बजे गरबा कार्यक्रम के दौरान पास के मोहल्ले के कुछ युवक वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने नाच-गाने में डूबी युवतियों से छेड़छाड़ की। पहले तो आयोजकों और स्थानीय लोगों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद धक्का-मुक्की तक पहुंच गया। मामला शांत हुआ ही था कि लगभग आधे घंटे बाद वे युवक फिर लौटे। इस बार उनके साथ और भी लोग थे, जिन्होंने सीधे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.