चम्पावत, जनवरी 13 -- लोहाघाट। असम राइफल संगठन की बैठक 16 जनवरी को सैनिक विश्राम गृह लोहाघाट में होगी। संगठन ने बैठक में संगठन के पूर्व सैनिक और वीर नारियों से आने की अपील की है। अरेवा संगठन के अध्यक्ष गंगा दत्त चौबे ने बताया कि 16 जनवरी को सुबह 10:30 बजे से सैनिक विश्राम गृह में बैठक होगी। जिसमें नए सदस्यों को जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि अरेवा संगठन हाई कोर्ट से केस जीत गया है। जिसमें कोर्ट ने सरकार को तीन महीने के अंदर सेना के समान वेतन, पेंशन और सभी सुविधाएं देने के लिए लंबित मांग पर विचार करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी मांग को नहीं मानती है तो संगठन सुप्रीम कोर्ट जाएगा। अध्यक्ष चौबे ने कहा कि कोर्ट जाने के लिए सहयोग की आवश्यकता होगी। इसके लिए उन्होंने सभी पूर्व सैनिक,वीर नारियों से बैठक में आने की अपील की है। --...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.