मोतिहारी, जनवरी 5 -- गोविंदगंज। भारत सरकार की कृषि परियोजना अंतर्गत राज्य के किसानों के फार्मर आईडी बनाए जाने के लिए बिहार भूमि डेटाबेस को समेकित कर प्रत्येक राजस्व ग्राम के किसानों का ऑनलाइन बकेट तैयार कर राज्य स्तर से ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है। जिसका उपयोग कर जिले के उक्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनाया जाना है। इस कार्य के लिए राज्य के सभी अंचलों के चयनित सभी ग्राम जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों व कृषि निदेशालय स्तर से प्राप्त बकेट के अनुसार किसानों का फॉर्मर आईडी तैयार किया जा रहा है। जिसको लेकर फार्मर आईडी तैयार करने हेतु कृषि समन्वयक, राजस्व कर्मचारी एवं कार्यपालक सहायकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बीएओ अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बकेट के किसानों के फार्मर आईडी तैयार करने से संबंधित कार्यों को ससमय निष्...