नई दिल्ली, जनवरी 20 -- शादी के लिए पहली मुलाकात अक्सर दोनों के लिए थोड़ी नर्वस करने वाली होती है। ऐसे में सबसे बड़ी चुनौती होती है- बातचीत कैसे शुरू की जाए ताकि माहौल सहज, सम्मानजनक और सकारात्मक बना रहे। सही सवाल और सही अंदाज इस पहली मुलाकात को यादगार बना सकते हैं।सबसे पहले बातचीत की शुरुआत हल्के और सामान्य सवालों से करनी चाहिए। इससे दोनों का तनाव कम होता है और एक आरामदायक माहौल बनता है। आप पूछ सकते हैं कि यहां तक आना आसान रहा या नहीं, दिन कैसा रहा या फिर चाय-कॉफी की पसंद क्या है। ये सवाल साधारण होते हैं, लेकिन बातचीत को आगे बढ़ाने में मदद करते हैं।जब शुरुआती झिझक टूट जाए, तब उसकी रुचियों और व्यक्तित्व को जानने वाले सवाल पूछे जा सकते हैं। जैसे- उसे वीकेंड पर क्या करना पसंद है, वह बाहर घूमना पसंद करती है या घर पर समय बिताना या फिर किस तरह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.