कोटद्वार, अप्रैल 19 -- कोटद्वार ट्रक वेलफेयर एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया है। कार्यकारिणी में अरुण बिष्ट को अध्यक्ष चुना गया है। इस संबध में शनिवार को आयोजित एसोसिएशन की बैठक में पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया गया। तत्पश्चात सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन करते हुए अरूण बिष्ट को अध्यक्ष, कपिल असवाल को उपाध्यक्ष, इकबाल अहमद को सचिव व दमनदीप को महासचिव चुना गया। वहीं शिशुपाल सिंह नेगी को संरक्षक व शुभम सिंह, मकसूद अहमद, विजय सिंह, अबरार अहमद, करणजीत सिंह, राजू, संजू बिष्ट, विरेंद्र कुमार और शाकिर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...