हापुड़, दिसम्बर 25 -- हापुड़। उत्तराखंड के कर्णप्रयाग के चमौली में स्वास्थ्य विभाग में तैनात रहे स्व. अरुण कुमार वर्मा के दो मृत्यु प्रमाण-पत्र बनने के मामले में अधिशासी अधिकारी संजय कुमार मिश्रा ने हापुड़ नगर पालिका से जारी हुए प्रमाण-पत्र को हाल ही में निरस्त कर दिया। इस मामले में पहले ही न्यायालय के आदेश पर पालिका अधिकारियों सहित 14 के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ है। अब चंद्रकला वर्मा ने नामजद अधिकारियों व कर्मचारियों को जनपद में उनके पद से हटाने के लिए डीएम को पत्र सौंपा है, ताकि विवेचना किसी प्रकार से प्रभावित न हो। चमोली जिले की निवासी चंद्रकला वर्मा ने बताया कि उनके पति अरुण कुमार वर्मा की मृत्यु ड्यूटी पर तैनाती के दौरान वहीं हुई थी। वहीं पर ही अरुण कुमार का पोस्टमार्टम भी हुआ था। पति की मृत्यु के पश्चात उनकी सरकारी नौकरी पाने के उद्...