भागलपुर, अगस्त 18 -- गोराडीह के अरुण मंडल को भाजपा ओबीसी मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष बनाया गया। ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश मंडल ने पत्र जारी कर यह घोषणा की। उसे कहलगांव विधानसभा के संगठनात्मक जिम्मेदारी दी गई है। अरुण मंडल को उपाध्यक्ष बनाने पर भाजपा के नितेश सिंह, रणवीर सिंह, व्यास पासवान, लक्ष्मण मंडल, दयानंद सिंह सहित कई लोगों ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...