सिद्धार्थ, सितम्बर 1 -- सिद्धार्थनगर। दवा प्रतिनिधि संघ सिद्धार्थनगर का रविवार को वार्षिक अधिवेशन कार्यक्रम नौगढ़ ब्लॉक परिसर में संपंन हुआ। अधिवेशन में लगातार 15वीं बार अरुण कुमार पाठक को निर्विरोध जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए। जिलाध्यक्ष के साथ-साथ सभी पदों पर निर्विरोध मनोनयन किया गया। इसमें धर्मेंद्र मिश्र उपाध्यक्ष, जय प्रकाश कुशवाहा सचिव, रामकरन यादव उप सचिव, ओम प्रकाश उपाध्याय कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। इसके अलावा विष्णु सोनी, धर्मेंद्र यादव, अनिल कुमार, महेश पांडेय, सच्चिदानंद कुशवाहा, अमित मिश्र को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया। अधिवेशन में विधान पांडेय, रिपुंजय राय, दीपक तिवारी, सागर दुबे, कृष्ण कुमार, अंकित शुक्ल, अमित, विनोद, अरविंद, सुनील आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...