सीवान, दिसम्बर 29 -- सीवान, नगर प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रविवार को वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस दौरान विधायक कर्णजीत सिंह, जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी सहित पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विधायक ने कहा कि अरुण जेटली विद्यार्थी जीवन से ही अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे और बाद में भाजपा की स्थापना के बाद मां भारती की सेवा के लिए स्वयं को समर्पित कर दिया। जिला अध्यक्ष राहुल तिवारी ने कहा कि अरुण जेटली के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीएसटी विधेयक पारित हुआ, जिससे देश की आर्थिक व्यवस्था को नई दिशा मिली। उनकी दूरदर्शी सोच के कारण आज भारत आर्थिक रूप से ...