मधुबनी, फरवरी 23 -- मधुबनी,निज संवाददाता। मैथिली साहित्यिक एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से मासिक अरुणिमा साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन सोमवार को स्थानीय संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा. विभा कुमारी ने की। इस अवसर पर साहित्यकार कमलेश प्रेमेन्द्र की विभिन्न विधाओं में लिखी गई कुल अठारह पुस्तकों का सामूहिक लोकार्पण उपस्थित साहित्यकारों ने एक साथ किया। किसी एक लेखक की इतनी बड़ी संख्या में पुस्तकों का एक साथ विमोचन होना अपने आप में विशेष और यादगार क्षण रहा। पुस्तक लोकार्पण के बाद साहित्यिक गोष्ठी की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रीतम कुमार निषाद ने अपनी कविता से किया। इसके बाद गोपाल झा अभिषेक ने 'रचन मुद्दा तँ छल नहि' का पाठ किया। अजित आजाद ने 'दलित विमर्शक पहिल अध्याय' शीर्षक कविता प्रस्तुत की। कवि आनन्द शील ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.