पलामू, फरवरी 21 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। नगर निगम चुनाव की सरगर्मी अंतिम चरण में पहुंच गई है। मेदिनीनगर की पूर्व महापौर सह मेयर पद के लिए भाजपा समर्थित प्रत्याशी अरुणा शंकर ने शुक्रवार को चैनपुर क्षेत्र के वार्ड 34 और 35 के विभिन्न मोहल्ले में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। सघन अभियान के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने और आशीर्वाद देकर नगर में शांति और विकास का शुरू किया गया अध्याय जारी रखने के लिए प्रोत्साहित करने का अनुरोध किया। जनसंपर्क के दौरान अरुणा शंकर ने राजागढ़, दर्जी मुहल्ला, बहेरवा, चैनपुर बाला सिंह रोड, महाबीर मंदिर रोड, कश्यप मुहल्ला, कशोधन मुहल्ला, बिचला मुहल्ला, पूरब मुहल्ला, बालिका विद्यालय रोड, हॉस्पिटल, जननायक कर्पूरी चौक आदि इलाकों का दौरा किया। अरुणा शंकर ने कहा कि उन्होंने हमेशा जनता के सुख-द...