चित्रकूट, फरवरी 7 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप क्षेत्र के घनघोर जंगल में पुरी के गोवर्धन पीठ के शंकराचार्य अधोक्षजानंद देवतीर्थ महाराज के आश्रम में आयोजित 10 दिवसीय कार्यक्रम के शुभारंभ पर शनिवार को अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम चोवना मीन शामिल होने पहुंचे। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश पूजन किया। इसके बाद धूमधाम के साथ शोभा यात्रा पूरे इलाके में निकली। कोलौंहा स्थित आश्रम में श्री आद्य शंकराचार्य धर्मोत्थान संसद नई दिल्ली एवं चूड़ामणि संस्कृत संस्थान बसौली जम्मू कश्मीर की ओर से सनातन धर्म शास्वत मूल्य और समसामयिक परिप्रेक्ष्य पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हो रहा है। इसके साथ ही यहां पर 10 दिन तक लगातार कार्यक्रम आयोजित होने है। जिसकी शुरुआत शनिवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। सुबह अरुणाचल प्रदेश के डिप्टी सीएम चोवना मीन यूपी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.