प्रयागराज, फरवरी 22 -- अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष तेसम पोंगटे सहित कई नेता शनिवार को महाकुम्भ में स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ का आशीर्वाद लेने उनके शिविर पहुंचे। मंत्रोच्चार के बीच संगम के पवित्र जल में डुबकी लगाई। फिर स्वामी अधोक्षजानंद के सानिध्य में जनकल्याण के निमित्त चल रहे यज्ञ में आहुतियां डालीं। तेसम पोंगटे, उनकी पत्नी रेनू पोंगटे, विधानसभा के उपाध्यक्ष कार्दो न्यिग्योर, महिला एवं बाल विकास मंत्री दसांगलु पुल, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव तादार मीना सहित कई नेता और अधिकारी स्वामी अधोक्षजानंद के शिविर पहुंचे। तेसम ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। महाभारत से जुड़ी स्मृतियां आज भी जीवंत हैं। भगवान शिव व परशुराम के पौराणिक मंदिर हैं। जहां दर्शन-पूजन करना सौभाग्यपूर्ण होता है। स्वामी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.