नई दिल्ली, दिसम्बर 24 -- एक इंडियन ब्लॉगर ने हाल ही में यह दावा किया है कि उसे अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताने के लिए चीन में करीब 15 घंटे तक हिरासत में रखा गया। 'ऑन रोड इंडियन' नाम के चैनल से वीडियो शेयर करने वाले ब्लॉगर ने दावा किया कि चीन में इमिग्रेशन सेंटर पर उसके साथ बदसलूकी हुई और हताश होकर रोने के अलावा उसके पास कोई विकल्प नहीं बचा। ट्रैवल ब्लॉगर ने एक वीडियो जारी कर अपनी आपबीती सुनाई है। कथित तौर पर घटना बीते 16 नवंबर की है। वीडियो में उसने बताया कि कैसे एक छोटे से बयान की वजह से उसके साथ घंटों तक पूछताछ हुई। उसने बताया कि पहले तो अधिकारियों ने उससे रूटीन सवाल पूछे और शुरू में सब कुछ नॉर्मल लग रहा था, लेकिन अचानक उनलोगों ने उसे डिटेंशन प्वाइंट भेज दिया। शख्स ने बताया कि डिटेंशन प्वाइंट पर जब दो घंटे बाद भी कोई अधिकारी नहीं...