लखनऊ, फरवरी 23 -- नहरालागुन से आनंद विहार टर्मिनल जा रही ट्रेन नंबर 22411 अरुणांचल एक्सप्रेस का इंजन करनैलगंज के पास फेल हो गया और लगभग ढाई घंटा तक वहीं खड़ी रही। दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया। जिसके चलते यह लखनऊ साढ़े तीन घंटे देरी से पहुंची। अरुणांचल एक्सप्रेस नहरालागुन से गोरखपुर तक निर्धारित समय से पहुंची। वहां से लखनऊ के लिए रवाना होने के दौरान जब यह करनैलगंज गोंडा पहुंची तो इंजन फेल होने के कारण वहीं खड़ी हो गई। काफी देर तक ट्रेन के रुकने पर यात्रियों ने रेलवे के एक्स हैंडल पर शिकायतें कीं। यात्रियों की शिकायत पर डीआरएम लखनऊ ने बताया कि करनैलगंज के पास इंजन फेल होने के कारण ही यह दिक्कत आई। इस घटना के कारण अरुणांचल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 04.00 बजे के बजाय 03.33 मिनट की देरी से लखनऊ सुबह 07.33 पर पहुंची।

हिंदी...