रामपुर, जून 21 -- मेहनत कभी जाया नहीं जाती। जी हां, यह प्रशासन की मेहनत का ही फल है कि शाहबाद में विलुप्तप्राय हो चुकी अरिल नदी के बाद मिलक की नाहल नदी को भी जीवनदान मिल गया। बारिश हुई तो नदी में पानी भर आया और 51 किलोमीटर के दायरे में नदी पुनर्जीवित हो गई। मिलक ब्लाक क्षेत्र के ग्राम पंचायत नगला उदई से निकलकर श्यामपुर, चकिया हयात, निस्बी समेत 29 गांवों से होकर बरेली जनपद के मीरगंज तक जाने वाली नाहल नदी पिछले कई वर्षों से विलुप्त थी। मार्च माह में जल संरक्षण के लिए नदी को पुनर्जीवित करने का कार्य शुरू किया गया था। मनरेगा और सीएसआर योजना के माध्यम से इसका जीर्णाेद्धार शुरू किया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर नदी की जमीन पर हुए अतिक्रमण को अभियान चलाकर हटाया गया। जिसके बाद मुख्य विकास अधिकारी नंद किशोर कलाल द्वारा संबंधित ग्राम प्रधान, पंचाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.