अंबेडकर नगर, दिसम्बर 27 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में टांडा रोड स्थित अरिया बाजार के रामलीला मैदान की जमीन पर अवैध कब्जे का विवाद गहराता जा रहा है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह सार्वजनिक जमीन पंचायत भवन के नाम से राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज है, लेकिन राजस्व विभाग की कथित लापरवाही के कारण दबंग भूमाफियाओं ने इसे अपनी बेनामी संपत्ति बताकर निर्माण शुरू कर दिया है । विपक्षी इसे अपनी खतौनी और बैनामे की जमीन मानते हैं। क्या यह विभागीय चूक का नतीजा है या दस्तावेजों में हेर-फेर। भूमि के जांच की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, अकबरपुर के अरिया बाजार के रामलीला मैदान की जमीन दशकों से सार्वजनिक उपयोग में है।जहां हर साल रामलीला और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं। स्थानीय निवासी श्यामलाल ने कहा कि राजस्व विभाग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.