बिहारशरीफ, फरवरी 5 -- अरियरी में 9 व 10 को लगेंगे रोजगार शिविर शेखपुरा, निज संवाददाता। बेरोजगार युवाओं के लिए नौ और 10 फरवरी को अरियरी प्रखंड कार्यालय परिसर में रोजगार कैंप लगाया जाएगा। जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि कैंप में आठ कंपनियां भाग लेंगी। आठवीं, दसवीं, इंटर, स्नातक, बीएड, आईटीआई, डिप्लोमा सहित अन्य योग्यताधारी अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। कैंप में शामिल होने के लिए आवेदकों का एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य होगा। अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा तथा सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...